फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत,हत्या का आरोप

Wed, 29 Jul 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के अलबतिया क्षेत्र में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पति ने मायका पक्ष को फंदे पर लटक आत्महत्या की सूचना दी। ससुराली शव को एसएन मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए। परिजन ने संतान नहीं होने पर प्रताड़ित करने और गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हाथरस के सादाबाद के गांव बिसावर निवासी गिरीश ने बताया कि उनकी छोटी बहन 35 वर्षीय रीना की शादी मई 2011 में शाहगंज, अलबतिया के रामजीत नगर निवासी कन्हैया से हुई थी। कन्हैया एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि बहन रीना के संतान नहीं हुई थी। तीन वर्ष पहले एक बच्ची को गोद लिया था। ससुराल में पति, सास, ननद, दोनों देवर बहन को संतान नहीं होने के कारण प्रताड़ित करते थे। कई बार पंचायत हो चुकी थी। मंगलवार सुबह 10:49 बजे बहन का कॉल आया। उसने ससुराल में जान का खतरा बताते हुए मायके ले जाने को कहा। उन्होंने शाम तक आने को कहा। इसके बाद 1:30 बजे के करीब कन्हैया ने बहन के फांसी लगाने की सूचना दी। वह परिवार के साथ एसएन मेडिकल पहुंचे। वहां बहन का शव मिला। परिजन रोने लगे। इसी बीच कन्हैया भी वहां से भाग गया। ससुराल के अन्य लोग भी घर पर ताला लगाकर भाग गए हैं। बहन का शव देखने पर चेहरा नीला और शरीर पर चोट के निशान दिखे हैं। उसके गले पर निशान देख लग रहा है कि जैसे उसके गले में रस्सी फंसाकर गला घोंटा गया है। परिजन ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

मामले में एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें