फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव धोबा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव धोबा में बुधवार की देर शाम विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ससुरालीजन जहां खुदकुशी बता रहे थे वहीं मायके पक्ष की ओर से आरोप लगाए गए।पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

धीरज कुमार की 26 वर्षीय पत्नी अंजली की बुधवार की देरशाम तबियत खराब हो गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ससुरालीजनों द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने की बात कही गई। बृहस्पतिवार की सुबह पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर पुत्री को परेशान करने का आरोप लगाया। संदेह व्यक्त किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु की सही वजह ज्ञात हो सकेगी। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें