फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, लाश छोड़कर भागे ससुराल वाले; तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 08 Jan 2024 06:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के गांव रूपपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने लाश को घर में पड़ा छोड़ा और मौके से भाग निकले। पड़ोसियों की सूचना पर आई पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के गांव रूपपुर निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके वालों के पहुंचने से पहले ससुरालीजन भाग गए। मृतका के भाई ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोसटमार्टम कराया है।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद गांव टिकुरियन निवासी रागिनी की शादी करीब चार साल पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। रविवार को रागिनी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी होने के बाद सोमवार की सुबह जब भाई अनुज व अन्य परिजन रूपपुर पहुंचे तो सभी ससुरालीजन भाग गए थे। घर में विवाहिता का शव पड़ा हुआ था। 

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाई ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। चार दिन पहले ही बहन ने फोन कर बताया था कि वह पांच माह की गर्भवती थी। फर्रुखाबाद ले जाकर पति व अन्य परिजन ने गर्भपात करा दिया। 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाई ने पति व ससुरालीजन पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें