फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कासगंज में बुधवार की सुबह विवाहिता का शव घर के कमरे में पड़ा मिला। गले पर फंदे के निशान थे, जिन्हें देख कर लग रहा था कि शव फंदे पर लटका था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव लिए मोर्चरी भिजवाया। पुलिस द्वारा मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

दन्नाहार थाना पुलिस को बुधवार की दोपहर सूचना मिली कि गांव कासगंज निवासी अवनीश यादव की पत्नी अंशू की मौत हो गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घर में विवाहिता का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, वहीं मायके पक्ष के लोगों को फोन के माध्यम से सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। अंशू के गले पर फंदा के निशान थे, पुलिस का कहना है कि फांसी लगने से मौत हुई है। सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें