फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगनेर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेजहत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
गांव सरैंधी निवासी म्रतक किरन - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
जगनेर। थाना क्षेत्र के गांव सरेंधी में बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे विवाहिता किरन (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव घर में फंदे से लटकता मिला। मायकेवालों ने दहेजहत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किरन के भाई चंदू निवासी भगपुरा थाना दिमनी, मुरैना मध्य प्रदेश ने पुलिस को बताया कि सात मई 2021 को गांव सरेंधी निवासी पुष्पेंद्र उर्फ टिंकू से बूहन की शादी हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही किरन के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।
मृतका के भाई ने पति पुष्पेंद्र के अलावा सास शीला देवी, ससुर सीताराम और जेठ उमाकांत के खिलाफ दहेजहत्या की तहरीर जगनेर थाने में दी है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि भाई ने ससुराल के लोगों पर दहेजहत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें