फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल नहीं यातना गृह: विवाहिता को बेरहमी से पीटा, फिर की ऐसी करतूत...जानकर खौल उठेगा खून

Sat, 03 Aug 2024 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ बर्बरता की हदों को पार कर दिया। पहले तो उसे बेरहमी से पीटा और फिर भी मन न भरा तो उसके बाल काट लिए। पीड़िता ने बमुश्किल ससुराल वालों से अपनी जान बचाई।  
 
विज्ञापन
महिला का सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन की रहने वाली विवाहिता को ससुरालियों ने बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। उसके बाल भी काट दिए। विवाहिता ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। विवाहिता ने सास, ससुर, जेठ, जेठानी और अपनी बुआ पर बाल काटने और दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगर की कांशीराम कॉलोनी की युवती की शादी 13 फरवरी 2024 को कोतवाली मथुरा के रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। मांगे पूरी नहीं किए जाने पर 29 जुलाई को ससुरालीजनों उसे कमरे में बंद करके बेरहमी से पिटाई की। उसके बाल भी काट डाले।

 
विज्ञापन

इसके साथ ही शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी है, जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता ने जैंत कोतवाली पर जब तहरीर दी तो पुलिस ने उसे वृंदावन भेज दिया। जब वह वृंदावन कोतवाली आई तो उसे मथुरा कोतवाली भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक पीड़िता अपनी तहरीर लेकर दर-दर घूम रही है। हालांकि अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें