फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 14 Nov 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के श्रीगणेश कॉलोनी की रहने वाली युवती को शादी के बाद उसके पति व अन्य ससुरालीजन ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पिता ने ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

श्रीगणेश कॉलोनी निवासी कुलप सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी शिखा उर्फ नेहा की शादी 18 जनवरी वर्ष 2024 को मुकुल उर्फ विवेक निवासी अलीगढ़ के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को परेशान करने लगे। आरोप है कि पति शराब पीकर उनकी बेटी के साथ आए-दिन मारपीट करता था। दहेज में कार मांग को लेकर ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते हैं। 17 जून 2024 की शाम के 7 बजे बेटी नेहा के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोपियों ने आग लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीती 12 नवंबर को पिता ने एसपी अंकिता शर्मा से मुलाकात कर रिपोर्ट दर्ज कराने का आग्रह किया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि विवाहिता के साथ मारपीट के मामले में ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें