फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार...शादी और तकरार के बाद आत्महत्याः 13 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी पीड़ा, ससुर-पत्नी गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि नितिन ने 11 जून 2011 को पुष्पांजलि बाग, दयालबाग की रहने वाली श्वेता
अरोरा पुत्री हरप्रकाश राजपाल अरोरा से प्रेम विवाह किया था। उनका आठ साल का बेटा प्रखर है। 
विज्ञापन
नितिन दास का फाइल फोटो पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की अनामिका कॉलोनी में नितिन दास के आत्महत्या करने के मामले में उसकी पत्नी श्वेता और ससुर हरप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि नितिन के कमरे से 13 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसमें पत्नी सहित पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

 

फतेहाबाद रोड स्थित अनामिका कॉलोनी निवासी नितिन दास पुत्र श्याम कुमार दास एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि नितिन ने 11 जून 2011 को पुष्पांजलि बाग, दयालबाग की रहने वाली श्वेता अरोरा पुत्री हरप्रकाश राजपाल अरोरा से प्रेम विवाह किया था। उनका आठ साल का बेटा प्रखर है।  परिजनों के आरोप के मुताबिक, डेढ़ साल से श्वेता नितिन से अलग मायके में बेटे के साथ रह रही थी। उनके बीच मुकदमेबाजी चल रही थी।

ये भी पढ़ें-  Dr Yogita Gautam Murder Case: जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी डॉक्टर विवेक ने इसलिए की थी हत्या
विज्ञापन


विगत 24 सितंबर को नितिन का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। इसमें पत्नी सहित अन्य ससुरालियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। नितिन की बहन नेहा दास की तहरीर पर श्वेता, ससुर हरप्रकाश, कुसुम अरोरा, साली रिया और मौसेरा भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी श्वेता और ससुर हर प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन

एक दिन पहले था जन्मदिन 
नितिन की बड़ी बहन नेहा दास ने बताया कि पढ़ाई के दौरान भाई की दोस्ती श्वेता से हुई थी। मगर, श्वेता शादी के बाद से अलग हो गई। वह दिल्ली में जाकर रहने लगी। वर्ष 2016 में नितिन मां शिल्पी की देखभाल के लिए घर आ गया। आरोप है कि श्वेता मां से अलग मकान लेकर रहना चाहती थी।


इसको लेकर नितिन को परेशान कर रही थी। उसके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज करा दिए थे। 20 लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। ससुराली भी साथ देते थे। 22 सितंबर को भाई जन्मदिन था। तब भी नितिन को बेटे से नहीं मिलवाया। इससे वह परेशान था। फोन पर अपनी पीड़ा बताई थी। तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें