फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में रचाई शादी, फिर बनाए शारीरिक संबंध, घर जाने की जिद पर जान से मारने की दी धमकी

Mon, 03 Sep 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बलात्कार - फोटो : concept photo
विज्ञापन
आगरा के थाना हरीपर्वत में दलित युवती के यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। खंदौली के युवक ने उससे मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद शारीरिक शोषण किया। घर ले जाने की कहने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी सिटी से शिकायत की। तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली युवती मार्च 2015 में बेलनगंज एक शादी समारोह में गई थी। तभी उसकी मुलाकात खंदौली निवासी करन जुरैल से हुई। करन ने बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद युवती का फोन नंबर ले लिया। शादी की बात करने लगा। 

एक दिन दयालबाग में अपने दोस्त के घर ले गया। शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। नौ मार्च को कोर्ट में ले गया, जहां शादी के कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद करन ने शारीरिक शोषण शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


युवती ने घर ले जाने को कहा, लेकिन वह टालमटोल करने लगा। एक दिन घर ले जाने से इंकार कर दिया। 16 जुलाई को घर आया। रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शादी के कागजात ले लिए। लोगों के आने पर भाग गया।

थाने जाने पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी सिटी से शिकायत की। तब थाना हरीपर्वत में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें