फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः एटा में दहेज की खातिर दंपती की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाए, पांच गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2020 01:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

  • पत्नी को प्रताड़ित करने पर परिजनों का करता था विरोध
  • चार भाइयों सहित आठ के खिलाफ मुकदमा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
1 of 3
पेड़ पर लटके दंपती के शव - फोटो : अमर उजाला
अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला भूरा में बुधवार सुबह एक पेड़ पर दंपती के शव लटके मिले। जानकारी पर पहुंचे महिला के परिजनों ने ससुरालीजनों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी-दामाद की हत्या करने का आरोप लगाया।

सूचना पर पहुंचे एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसपी क्राइम राहुल कुमार और सीओ राम निवास ने मौके पर जांच-पड़ताल की। महिला के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।

गांव नगला भूरा निवासी संतोष पुत्र गंगा सिंह की शादी 27 फरवरी 2020 को शिवानी पुत्री किशनपाल निवासी नगला मानधाती थाना एका जिला फिरोजाबाद के साथ हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

बुधवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले। दोनों के शव एक ही साड़ी से लटके थे। जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर शिवानी के पिता किशनपाल भी मौके पर पहुंच गए। पिता का आरोप है कि शिवानी के ससुरालीजन शादी के बाद से एक भैंस और जंजीर की मांग कर रहे थे।

शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि संतोष अतिरिक्त दहेज के लिए शिवानी को प्रताड़ित करने का विरोध करता था। आरोप लगाया कि दोनों की हत्या कर ससुरालीजनों ने शवों को पेड़ पर लटका दिया।

किशनपाल की तहरीर पर पुलिस ने शेखर, अनुज, करू उर्फ वेदप्रकाश और दिनेश पुत्रगण गंगा सिंह, मायादेवी पत्नी गंगा सिंह, मंजू पुत्री गंगा सिंह, रतनेश पुत्र शेखर निवासीगण नगला भूरा, सुनील निवासी नगला खान थाना और जिला हाथरस के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया। प्रभारी निरीक्षक केके बालियान ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर चारों भाइयों सहित मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पहले पत्नी को लेकर हो गया था अलग
संतोष के भाई और मां-बहन शिवानी को परेशान करते थे। इस बात को लेकर पांच दिन पहले ही संतोष पत्नी शिवानी को लेकर परिजनों से अलग हो गया था। वह और शिवानी अपने परिवार से अलग ही खाना बनाते थे।

दंपती के शव पेड़ से लटके मिले हैं। युवती के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें