फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने की दूसरी शादी
विज्ञापन

महिला बोली, दहेज एक्ट में विचाराधीन है मामला
पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के कस्बे की एक युवती ने अपने पति पर दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि दहेज एक्ट में उसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन हैं। मामले में पहली पत्नी ने पति सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी नरगिसनाज पुत्री शाबिर हुसैन की शादी मई 2010 में आसिफ निवासी मोहल्ला मियां हाथरस के साथ हुई थी। शादी के बाद ही पत्नी और पति के बाद अनबन होने लगी। नरगिस का आरोप है कि पति के द्वारा दहेज के लिए उसे परेशान किया गया, जिसमें उत्पीड़न का मामला उसने पति पर दर्ज कराया। इसका कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। पति के द्वारा फरवरी माह में उससे पति ने तीन तलाक कहते हुए रिश्ता समाप्त किए जाने की बात कही। इसके बाद पति आसिफ के द्वारा दूसरी शादी कर ली गई है। नरगिस ने पति द्वारा बिना कोर्ट से फैसला हुए दूसरी शादी किए जाने के मामले में पति सहित चार अन्य ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें