आगरा के एत्मादपुर कस्बे के मोहल्ला सतौली के स्कूल में लग्न सगाई कार्यक्रम के दौरान अचानक दूसरी मंजिल के एक कमरे में आग लग गई। इससे घबराकर लोग बाहर निकलने लगे। अफरातफरी के बीच मौजूद लोगों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। वहीं पुलिस ने पहुंचकर सभी को मैदान से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे मोहल्ला सतौली स्थित एक स्कूल में पंकज कुमार की लग्न सगाई की दावत चल रही थी। तभी दूसरी मंजिल में एक कमरे में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को ग्राउंड से बाहर किया। फायर बिग्रेड की गाड़ी को सूचना दी गई। लोगों ने बताया कि कमरे में फर्नीचर रखा हुआ था। गनीमत रही कि आग की घटना में कोई झुलसा नहीं। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि कमरे में शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है।