फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2026: मथुरा में बाजारों पर जमकर हुई धनवर्षा, सराफा बाजार सबसे आगे; जमकर हुई वाहनों की बिक्री

Sat, 07 Nov 2026 11:03 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

धनतेरस पर मथुरा के बाजारों में सोना-चांदी, वाहन, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और मिठाई की जमकर खरीदारी हुई। सराफा बाजार में करीब 100 करोड़ और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 40 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। कारोबारियों को धनतेरस से दिवाली तक जिले में कुल 400 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
वाहनों की बिक्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में धनतेरस पर मथुरा के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। सोना-चांदी, वाहन, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर मिठाई, फूल और सजावटी सामान तक की दुकानों पर सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। कारोबारियों को धनतेरस से दिवाली तक करीब 400 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन




सराफा बाजार में सबसे अधिक रौनक रही। सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की खरीदारी से करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री से 40 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना है। बर्तन बाजार में पीतल, तांबा और स्टील के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। यहां करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार आंका गया है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और मोबाइल की मांग रही। इस क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। मिठाई, पेड़ा और मेवा बाजार में भी करीब 10 करोड़ रुपये की बिक्री की उम्मीद है। फूलों के कारोबार में दो करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इसके अलावा कपड़े, फर्नीचर, जूते-चप्पल, झालर, लाइट और उपहारों की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन


नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर सभी प्रमुख बाजारों में अच्छी बिक्री हुई है। दिवाली तक खरीदारी जारी रहने से कारोबार 400 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें