शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आई है। आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयर अपने निचले स्तर पर आ गए हैं जो आगामी महीनों में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। इसके साथ ही मोटर इंडस्ट्री (ऑटो) और बैंकिंग सेक्टर में भी निवेश के लिए यह समय सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।
विज्ञापन
बाजार के जानकारों का मानना है कि इस बाय ऑन डिप्स (गिरावट में खरीदारी) रणनीति से लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। वैश्विक दबाव और घरेलू कारणों से बाजार में जो करेक्शन आया है उसने मजबूत कंपनियों के वैल्युएशन को आकर्षक बना दिया है। विशेषकर आईटी और एफएमसीजी शेयर मौजूदा भाव पर सुरक्षित निवेश का मजबूत विकल्प दे रहे हैं। सुदृढ़ क्रेडिट ग्रोथ के कारण बैंकिंग और आगामी मांग के चलते ऑटो सेक्टर में भी जोरदार तेजी की उम्मीद है।
विशेषज्ञों की राय
बाजार विश्लेषक सीए अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि आईटी और एफएमसीजी शेयर इस समय अपने सबसे आकर्षक मूल्यांकन पर हैं। लंबी अवधि के नजरिए से इनमें किया गया निवेश भविष्य में बड़े फायदे का सौदा साबित होगा।
विज्ञापन
सीए विवेक अग्रवाल ने बताया कि बैंकिंग और ऑटो सेक्टर की बुनियाद इस समय बेहद मजबूत है। बाजार की मौजूदा गिरावट इन सेक्टर्स के दिग्गज शेयरों को पोर्टफोलियो में शामिल करने का सबसे सही समय है।