मैनपुरी। दिल्ली के निजामउद्दीन क्षेत्र में मरकज में शामिल हुए लोगों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद खुफिया विभाग और अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। हालांकि मैनपुरी में ऐसा कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया है जिसका मरकज से कोई कनेक्शन हो।
हालांकि खुफिया विभाग शहर में हुए उर्स में शामिल लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रहा है। दो सप्ताह पहले शहर में हुए सालाना उर्स में दूरदराज से लोग शामिल हुए थे। कोरोना संक्रमण के चलते अब खुफिया विभाग पूरी तरह अलर्ट है। खुफिया विभाग की नजर मुस्लिम बस्तियों सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर भी टिकी हुई है। वहां रहने वाले लोगों की गतिविधियों पर खुफिया विभाग चौकसी बरत रहा है। हालांकि लॉकडाउन के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है, लेकिन खुफिया विभाग की इन बस्तियों पर नजर टिकी हुई है।