फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: दिवाली पर फूलों की कीमतों में उछाल...200 रुपये किलो गेंदा, जानें कितना है कमल और गुलाब का दाम

Mon, 20 Oct 2025 07:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली पर गेंदा  फूल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। वहीं गुलाब और कमल के रेट भी काफी बढ़ गए हैं। इस वजह से फूल मंडी में ग्राहकों की आवक भी कम हो रही है। 
विज्ञापन
गेंदा के फूलों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर गेंदा फूल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। फुटकर में 200 रुपये तक बिक रहा है। वहीं ताजगंज और बालूगंज मंंडी में एक किलो की कीमत 120 रुपये है। बाजार में पीले और नारंगी रंग के गेंदे के फूल आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्ष दिवाली पर फूलों की अच्छी बिक्री हुई थी, इस बार दाम बढ़ने से ग्राहक कम आ रहे हैं।

विज्ञापन


ताजगंज और बालूगंज में गेंदा के फूल की मंडी लगती है। इस बार फूल की आवक कम है। इस कारण दाम भी बढ़ गए हैं। दोनों मंडियों में विक्रेताओं की भीड़ रही। तोरा गांव के किसान महावीर सिंह फूलों की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में गेंदा कम आता है। इस कारण आवक कम रहती है।

नवंबर में पैदावार ज्यादा होती है। इस बार दिवाली पर कम फूल होने की वजह से दाम भी बढ़ गए हैं। बालूगंज स्थित फूल मंडी के व्यापारी सुभाष कुशवाह ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार विक्रेता कम फूल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


कम फूल ही लाएंगे
आवास विकास के रहने वाले अक्षय यादव ने बताया कि बोदला बाजार से हमेशा पूजा व घर की सजावट के लिए लगभग 30 किलो गेंदे के फूलों की माला खरीदते हैं। इस बार फूलों के दाम अधिक हैं। कम फूल ही लेकर आएंगे। 

कीमत दोगुनी हो गई
नगला अजीता की पूजा शर्मा ने बताया कि फूलों की खरीदारी करने आई थी लेकिन कीमत दोगुनी हो गई है। वह इस बार सिर्फ पूजा सामग्री के लिए आधा किलो ही फूल खरीद रही हैं। 
विज्ञापन


ये हैं दाम
फूल - दाम
गेंदा - 200 रुपये प्रति किलो
गुलाब - 700 रुपये प्रति किलो
कमल - 50 रुपये प्रति पीस
चमेली - 1250 रुपये प्रति किलो (थोक बाजार)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें