फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मून ओलंपिक के छठवें दिन पदकों की बौछार, विजेताओं की पीठ थपथपाई, हारने वालों को हौसला

Thu, 03 Nov 2022 04:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

 मून स्कूल ओलंपकि में जीतने पर टीम के कोच ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई तो हारी टीम के कोच ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कुछ खिलाड़ियों ने पहली बार पदक जीतने पर उसे कई बार चूमा।
विज्ञापन
मून स्कूल ओलंपिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोलहवें मून स्कूल ओलंपिक के छठवें दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने खूब पदक झटके। जीतने पर टीम के कोच ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई तो हारी टीम के कोच ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कुछ खिलाड़ियों ने पहली बार पदक जीतने पर उसे कई बार चूमा। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, समाजसेवी मुरारीलाल गोयल ने भी सभी का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन


अंडर-14 निशानेबाजी चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल विजेता बना। सेंट एंड्रूज स्कूल दूसरे और आर्मी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने पहला, सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल ने दूसरा और दयानंद सरस्वती स्कूल व प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रज स्कूल पहले, सचदेवा मिलेनियम स्कूल दूसरे और आर्मी पब्लिक स्कूल व जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 में आर्मी पब्लिक स्कूल को पहला, सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल को दूसरा और सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल व सेंट एंड्रूज स्कूल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

विज्ञापन

अंडर-10 बालक वर्ग एडजेस्टेबल
- अंश चौहान, स्वर्ण, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल। 
- श्रेष्ठा, रजत, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल।
- आदित्य, कांस्य, माउंट लिट्राजी स्कूल। 

बालिका वर्ग
- मौली वर्मा, स्वर्ण, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल।
- अरिमा, रजत, माउंट लिट्राजी स्कूल।
- गुंजिता शर्मा, कांस्य, होली पब्लिक स्कूल।

अंडर-10 बालक वर्ग क्वाड्स
- शिव पुंडीर, स्वर्ण, होली पब्लिक स्कल।
- अभय बघेल, रजत, शिवाविक पब्लिक स्कूल।
- कुशाग्र राजपूत, कांस्य, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल।

बालिका वर्ग:
- अनन्या भगत, स्वर्ण, होली पब्लिक स्कूल।
- निरवी पसरीचा, रजत, जीडी गोयनका स्कूल।
- काशवी शर्मा, कांस्य, जीडी गोयनका स्कूल।

अंडर-14 बालक वर्ग एडजेस्टेबल
- मेहुल शर्मा, स्वर्ण, शिवालिक कैंब्रिज।
- मृदुल गौतम, रजत, होली पब्लिक स्कूल।
- हर्षल गंभीर, कांस्य, दिल्ली पब्लिक स्कूल।

बालिका वर्ग
- यशिका सिंह, स्वर्ण, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल।
- कनक, रजत, होली पब्लिक स्कूल।
- मैत्री, कांस्य, केंद्रीय विद्यालय नंबर-1।

खिलाड़ियों में मिलते आनंदेश्वर पांडेय - फोटो : अमर उजाला
स्केटिंग :
अंडर-14 बालक वर्ग में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल के मेहुल कुमार, अंडर-19 में हिमांशु बराल, अंडर-14 बालिका वर्ग में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल की यशिका सिंह और अंडर-19 में दिल्ली पब्लिक स्कूल की अरनवी जैन को बेस्ट प्लेयर ऑफ द चैंपियनशिप का अवार्ड मिला।

अंडर-14 बालक वर्ग क्वाड्स
- कार्तिक वर्मा, स्वर्ण, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल।
- शिवम, रजत, ईडीआईएफवाई।
- आदित्य व्यास, कांस्य, होली पब्लिक स्कूल।

बालिका वर्ग
- धवनी, स्वर्ण, केंद्रीय विद्यालय नंबर-1।
- आरवी जैन, रजत, दिल्ली पब्लिक स्कूल।  
- तान्या भदौरिया, कांस्य, सेंट एंड्रूज स्कूल।

अंडर-14 बालक वर्ग इनलाइन
- कार्तिक पाठक, स्वर्ण, शिवाविक कैंब्रिज स्कूल।
- हनी, रजत, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल।
- प्रयान, कांस्य, होली पब्लिक स्कूल।

बालिका वर्ग
- प्रिया, स्वर्ण, अलकनंदा एकेडमी।
- शानवी अग्रवाल, रजत, सेंट एंड्रूज स्कूल।
- रिधिमा राज, कांस्य, दिल्ली पब्लिक स्कूल।

अंडर-19 बालक वर्ग क्वाड्स
- मेघ चतुर्वेदी, स्वर्ण, होली पब्लिक स्कूल।
- तुषार कश्यप, रजत, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल।
- अमन त्यागी, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल।

बालिका वर्ग
- अरनवी जैन, स्वर्ण, दिल्ली पब्लिक स्कूल।
- यशिका सिंह, रजत, दिल्ली पब्लिक स्कूल।
- सौम्या सिसौदिया, कांस्य, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल।

अंडर-19 बालक वर्ग इनलाइन
- हिमांशु बराल, स्वर्ण, होली पब्लिक स्कूल।
- अदित वार्ष्णेय, रजत, दिल्ली पब्लिक स्कूल।
- अमन त्यागी, कांस्य, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल।

बालिका वर्ग
- ऐश्वर्या वर्मा, स्वर्ण, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल।
- ट्विंकल अग्रवाल, रजत, होली पब्लिक स्कूल।
- अंजनी गुप्ता, कांस्य, शिवालिक कैंब्रिज स्कूल।

टेबल टेनिस
अंडर-19 बालिका वर्ग
विजेता: श्रीराम सेंटीनियल स्कूल
खिलाड़ी: वान्या बंसल, वनालिका बंसल।

उप विजेता: दिल्ली पब्लिक स्कूल
खिलाड़ी: श्रेया गोयल, कशमिन तनेजा, आरवी जैन, इशिका गर्ग।

बालक वर्ग
विजेता: राधाबल्लभ इंटर कॉलेज
खिलाड़ी: शिवम चौरसिया, ऋषि गर्ग, वैभव पाटिल, वंश सिंह।

उप विजेता: सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज
खिलाड़ी: मौलिक चतुर्वेदी, यशस्वी बंसल, प्रियांश अग्रवाल, माधव जैन। 

अंडर-14 बालिका वर्ग:

विजेता: सेंट पेट्रिक्स इंटर कॉलेज
खिलाड़ी: श्रेया अग्रवाल, गौरी जैन। 
उप विजेता: सेंट एंड्रूज जूनियर कॉलेज।
खिलाड़ी: सुहानी अग्रवाल, कुहू उपाध्याय, आयषा आफरीदी, अदिति सोलंकी।

बालक वर्ग
विजेता: राधाबल्लभ इंटर कॉलेज
खिलाड़ी: रितेश कुमार, ऋषभ विश्वकर्मा।
उप विजेता: सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज
खिलाड़ी: स्वरित गर्ग, इशित अग्रवाल।
 
विज्ञापन

देश में मिसाल है मून स्कूल ओलंपिक: आनंदेश्वर पांडेय
भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को बताया कि मून स्कूल ओलंपिक देश की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में से एक है, तो पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। आनंदेश्वर ने कहा कि खेल को लेकर आगरा के खिलाड़ियों का जोश देश के लिए एक मिसाल है। दस हजार खिलाड़ियों ने जिस अनुशासन के साथ ओलंपिक में प्रतिभाग किया, वह प्रशंसनीय है।

पहली बार 133 ने जीता पदक: सचिव
मून स्कूल ओलंपिक समिति के सचिव पर्यावरणविद उमेश शर्मा का कहना है कि 16वें मून स्कूल ओलंपिक में इस बार 133 नए बच्चों ने पहली बार पदक जीता। इन बच्चों के लिए यह पदक इसलिए खास है क्योंकि उन्हें मून स्कूल ओलंपिक से एक प्लेटफॉर्म मिला है।

टीम कम्युनिकेशन रही ओलंपिक की जान
समिति के सह सचिव राजीव दीक्षित ने बताया कि  इतने बड़े खेल महोत्सव केसंचालन के लिए टीम कम्युनिकेशन समिति की सबसे बड़ी ताकत रही।

टीसा के युवाओं ने संभाली व्यवस्था
मून स्कूल ओलंपिक के इस बार के संयोजक दि इंटरनेशनल स्कूल आगरा (टीसा) की युवाओं की टीम ने व्यवस्थाएं बनाए रखने में अपना सहयोग दिया। स्कूल के प्रबंध निदेशक संजय कालरा के निर्देशन में टीम के 12 सदस्यों खिलाड़ियों की दुविधाएं दूर करते रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें