फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: बचके रहना...,राह चलते भी लूट रहे बदमाश; पुलिस ने जारी किये ये निर्देश

Sat, 22 Jul 2023 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में अब सफर करना आसान नहीं हैं। यहां राह चलते बदमाश लूट, चोरी और छिनैती जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ये हाल तब है जब आगरा पुलिस कमिश्नरेट  बन गया है। 
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावधान, आगरा में राह चलते लोगों को लूटने वाले कई गैंग सक्रिय हो गए हैं। ऑटो गैंग सवारी के रूप में बैठाकर लूटता है। बाइकर्स गैंग मोबाइल, चेन और पर्स लूट रहा है। टप्पेबाज कभी पुलिसकर्मी तो कभी वाहन में खराबी का झांसा देकर वारदात कर रहे हैं। यही नहीं एटीएम में डेबिट कार्ड बदलकर खाते खाली कर दिए जा रहे हैं। हाल ही में इस तरह की कई वारदात सामने आई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
 
Trending Videos

हाल में हुईं वारदात

- 15 दिन पहले लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर को ऑटो में बैठाकर लूटा गया। उन्हें एत्मादपुर में बदमाश फेंक गए थे।
- फतेहाबाद के व्यापारी को ऑटो में बैठाकर लूटा गया था। यमुना किनारा मार्ग पर बदमाश फेंककर भाग गए थे।
- मारुति एस्टेट में महिला से चेन लूट की वारदात हुई थी। बदमाश पकड़े भी गए थे।
- आगरा कैंट से जा रहे रेलवे के अधिकारी की कार को पंक्चर कर दिया गया था। एक युवक ने कार को रुकवाया और बैग पार कर दिया था।
- छत्ता क्षेत्र में ऑयल टपकने का झांसा देकर कार सवार को रुकवाया गया। इसके बाद कार से बैग चोरी कर लिया गया।
- सदर क्षेत्र में बैंककर्मी युवती का डेबिट कार्ड बदल दिया गया था। इसके बाद खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए।

ये भी पढ़ें - UP News: मैनपुरी में सपा नेता ब्रजेश यादव के घर से 50 लाख की चोरी, मौके पर अधिकारी; साक्ष्य जुटा रही फोरेंसिक
 

जागरुकता से बचाव संभव

- रात के समय ऑटो में सफर करने से बचना चाहिए। अगर, ऑटो में बैठ रहे हैं तो उचित स्टैंड से बैठें।
- मोबाइल से ऑटो चालक की फोटो खींच लें। उसका नंबर भी नोट कर लें। इसे अपने किसी परिचित के पास शेयर कर दें।
- ऑटो से ज्यादा दूरी का सफर तय करने से बचें। बैग और जेवरात पर ध्यान दें।
- गार्ड वाले एटीएम में ही रुपये निकालने जाएं। अनजान व्यक्ति की मदद नहीं लेनी चाहिए।
- एटीएम में अपना डेबिट कार्ड किसी को नहीं दें। पिन नंबर नहीं बताएं।
- राह चलते अगर, कोई व्यक्ति वाहन खराब होने, मदद का झांसा देता है तो सावधान हो जाएं।

(पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक)
 
विज्ञापन

कार्रवाई कर रही पुलिस

पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पीड़ितों की तहरीर पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पूर्व में कई गैंग के सदस्य गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। अब भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें