फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पहले मां-बेटे को दिया विषाक्त... फिर वीडियो बनाया, सुबह मैनेजर ने लगाई फांसी; जांच में कई तथ्य आए सामने

Wed, 14 Feb 2024 02:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में रात में पहले मां-बेटे को विषाक्त दिया। फिर वीडियो बनाया। सुबह मैनेजर ने फांसी लगाई थी। जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। 
विज्ञापन
जॉली, कुशाग्र और ब्रजेशा देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में लॉयर्स कॉलोनी में पीवीसी पाइप बनाने की फैक्टरी के मैनेजर तरुण चौहान ने रात में पहले वृद्ध मां और बेटे को जहर दिया था। बाद में वीडियो बनाया था। इसे दूसरे मोबाइल पर भी भेजा। इसके बाद फांसी पर लटक गया था। पुलिस की जांच में यह पता चला है।

विज्ञापन


लॉयर्स कॉलोनी निवासी दिवंगत अधिवक्ता मान सिंह चौहान के घर में रविवार सुबह बेटे तरुण चौहान, पत्नी ब्रजेश देवी और पौत्र कुशाग्र के शव मिले थे। तरुण की पत्नी मंदिर गई थी। 8 बजे नौकरानी के आने पर घटना का पता चला था। तरुण के मोबाइल में एक वीडियो भी मिला था, जिसमें उसने 1.40 करोड़ के कंपनी के कर्ज से परेशान होकर वृद्ध मां और बेटे की हत्या के बाद आत्महत्या की बात कही थी।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ

सहायक पुलिस आयुक्त सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि तरुण ने वीडियो सुबह 6:45 बजे अपने बेटे के मोबाइल पर भेजा था। तीनों शवों के पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल ने किए। इसमें पता चला कि ब्रजेश देवी और कुशाग्र की मौत तरुण के फांसी पर लटकने से 3 से 4 घंटे पहले हो गई थी। दादी और पौत्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

नमूनों की जांच कराई जाएगी

विसरा सुरक्षित रखे गए हैं। इसकी जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कराई जाएगी। आशंका है कि तरुण ने मां और बेटे को विषाक्त पदार्थ देने के बाद वीडियो बनाया। इसे बेटे के मोबाइल पर सेंड किया। इसके बाद घर के गेट को खोलने के बाद खुद फंदे पर लटक गया। वहीं घर से लिए गए उल्टी और खाद्य पदार्थ के नमूनों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें