फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामी: कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार सत्यापन, मतदाता सूची की जांच में मिले सैकड़ों मृतकों के नाम

Fri, 19 Nov 2021 11:30 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में नौ विधानसभा क्षेत्रों में 33 लाख मतदाताओं का सत्यापन हो रहा है। जिसमें बड़ी खामी नजर आई है। 13 दिन की जांच में ये पता चला कि हजारों मृतकों के नाम सूची में शामिल हैं। ये प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी।
 
विज्ञापन
voter list
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले की नौ विधान सभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों की जांच में 1 से 13 नवंबर तक 3864 मृतक के नाम मिले हैं। इनके नाम सूची से काटे जाएंगे। इनके अलावा 2177 ऐसे मतदाता हैं जो अपने पुराने स्थान से कहीं दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। 869 ऐसे नाम मिले हैं जो मतदाता सूची में दो बार दर्ज हैं।

विज्ञापन

 जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में नए मतदाता जोड़ने व हटाने की सूची का सत्यापन बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। 13 दिन में नौ विधान सभा क्षेत्रों में 22284 नए मतदाता बनने के लिए फार्म भरे गए हैं। जिनमें 8043 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 22284 फार्म में 10338 फार्म महिला मतदाताओं ने भरे हैं। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए कुल 6910 आवेदन आए हैं। जिनमें 3864 मृतक हैं। पता परिवर्तन के लिए 837 आवेदन आए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाएगा। सबसे ज्यादा मृतक ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में 1041 हैं। सबसे कम मृतक मतदाता दक्षिण क्षेत्र में 113 मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बाद पहली बार सत्यापन
- मार्च से अप्रैल-मई इस साल कोरोना की दूसरी लहर चरम पर रही। जिसके बाद पहली बार मतदाताओं का सत्यापन हो रहा है। 13 नवंबर तक एत्मादपुर में 360, छावनी क्षेत्र में 183, दक्षिण में 113, उत्तर क्षेत्र में 125, ग्रामीण में 1041, फतेहपुर सीकरी में 444, खेरागढ़ में 622, फतेहाबाद में 125 और बाह में 851 मृतक के नाम सूची में मिले हैं।
मतदाता बनने के लिए डायल करें 1950
- कलक्ट्रेट स्थित सिविल डिफेंस कार्यालय में जिला हेल्पलाइन 1950 सेंटर स्थापित है। एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना है कि मतदाता कोई भी समस्या हेल्पलाइन पर बता कर उसका समाधान करा सकते हैं। ऑनलाइन फार्म आयोग की बेवसाइट पर उपलब्ध हैं। जन्म तिथि प्रमाण पत्र, परिवार के सदस्य वोटर कार्ड, आवेदक का मोबाइल नंबर, पता, रंगीन पासपोर्ट फोटो फार्म में लगेगा।
 ये फार्म रखें याद
- फार्म 6- पहली बार मतदाता बनने के लिए
- फार्म 6ए- प्रवासी मतदाता का नाम जोड़ने के लिए
- फार्म 7- मृत्यु व सूची से नाम हटाने के संबंध में
- फार्म 8- मतदाता सूची में दर्ज नाम में संसोधन के लिए
- फार्म 8ए- एक क्षेत्र से नाम दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरण के लिए
( प्ले स्टोर से वॉटर हेल्पलाइन एप द्वारा भी आवेदन की सुविधा है)

ब्रज रज उत्सव: अन्नू कपूर ने पुराने दिनों की याद की ताजा, कलाकारों संग दर्शकों ने भी खेली अंताक्षरी, तस्वीरें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें