फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालक सावधान! मथुरा में यहां-यहां हैं मौत के पुल

Mon, 12 Jun 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
खतरा
विज्ञापन
मथुरा जिले में मकेरा की पुलिया ही एकमात्र ऐसा स्थान नहीं है, जहां से गुजरने वाली जिंदगियां हर वक्त खतरे में रहती हैं। जिले में तीन सौ ऐसे पुल और पुलिया हैं, जो कभी भी लोगों की मौत का कारण बन सकते हैं। इनकी मरम्मत और सुरक्षित करने की फुर्सत अफसरों को नहीं है।
विज्ञापन


मथुरा-भरतपुर मार्ग पर मकेरा पुलिया पर हादसे ने सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मकेरा पुलिया के समान और भी पुलिया हैं जो संकरी होने के कारण हादसे का कारण बनती हैं।

सौंख-मथुरा मार्ग स्थित आगरा कैनाल पर बनी उच्चा गांव की पुलिया, नगला भूरिया की पुलिया, पालीडूंगरा की पुलिया पर स्पीड ब्रेकर भी नहीं हैं। इन स्थानों पर रेडियम लाइटों का भी प्रबंध नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


यहां कई बार हादसे भी हुए हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। यहां टूटी पुलिया की मरम्मत भी नहीं कराई गई हैं। गांव लालपुर स्थित आगरा कैनाल में कई हादसे हुए हैं। मांट, नौहझील, फरह, ओल में भी तमाम कमजोर पुलिया हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें