आगरा के ग्वालियर हाईवे पर गुतिला गांव के पास बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हड्डियों और मांस से भरा कंटेनर पकड़ा। चालक और क्लीनर की पिटाई लगाई। हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। पशु चिकित्सक ने नमूने एकत्रित किए। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।