आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की शिक्षिका को सरकारी आवास दिलाने के बहाने एक युवक ने पार्क में बुलाकर फोटो खींच लिए। इसके बाद होटल में आने का दबाव बनाने लगा। शिक्षिका के विरोध करने पर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पति ने बहाने से बुलाया तो बाइक छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने एसपी सिटी से शिकायत की है।
एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक महीने पहले एक युवक आया था। युवक ने खुद को नगर निगम से जुड़ा बताया। इसके बाद लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म भरवाए। क्षेत्र की रहने वाली एक शिक्षिका का फार्म भरने के बाद युवक ने उसे 20 दिन पहले चीनी का रोजा पर बुलाया।
शिक्षिका अपनी पड़ोसी महिला के साथ आई। इस दौरान युवक ने दोनों के साथ अपने फोटो खींच लिए। कुछ दिन बाद युवक ने शिक्षिका को फिर से बुलाया। इस बार विक्टोरिया पार्क ले गया। यहां फोटो खींचने लगा। महिला ने विरोध किया। वह घर आ गई।