कासगंज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खेत मजदूर यूनियन के द्वारा बैठक कर प्रवासी मजदूरों एवं खेत मजदूरों को लॉकडाउन के बाद राहत देने के लिए विभिन्न मांगे पूरी किए जाने की मांग की। वहीं 16 जून को देश व्यापारी धरना प्रदर्शन का समर्थन करने का एलान किया।
महासचिव बृजलाल भारतीय ने कहा कि बाहर से आने वालों को छह माह तक 7500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाए, मनरेगा के तहत साल में 200 दिन रोजगार दिया जाए, बिना राशनकार्ड के भी सभी जरुरतमंदों को 10 किलोग्राम राशन 6 माह तक दिया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए और श्रम कानूनों को जारी रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि 16 जून को देश व्यापी धरना प्रदर्शन किए जाएंगे।
जिसका समर्थन किया जाएगा। उन्होंने शीघ्र भारत सरकार द्वारा मांगो को पूर्ण किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान सूबेदार सिंह जिला अध्यक्ष, रामजीलाल सचिव , भगवान सिंह, सोरन सिंह आदि शामिल रहे।