दिल्ली सरकार का ऑड ईवन फार्मूला लोगों के लिए जंजाल है। यह तब लगाया जा सकता है जब यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो। यह कमी को छिपाने की कोशिश है।
उन्होंने कहा कि पांच नवंबर को देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नवीन मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। दिल्ली में भी शत प्रतिशत भाजपा की सरकार बनेगी। दिल्ली से भाजपा को 21 साल से दूर रखा गया है। उसका खामियाजा दिल्ली भुगत चुकी है।
अब दिल्ली को विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ दिल्ली बनाएगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के मामले में जो भी निर्णय आए उसे देश को स्वीकार करना चाहिए। हमें विश्वास है कि निर्णय हमारे पक्ष में आएगा।
जिन लोगों ने बार-बार भगवान राम के मंदिर निर्माण पर विवाद पैदा करने की कोशिश की उनके जो प्रमाण और बातें हैं वह अपर्याप्त हैं। राम जन्म भूमि को लेकर हमने जो दिया उससे लगता है कि हमारी विजय होगी। यह विजय देश की विजय होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें