फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस और नववर्ष पर बिना अनुमति के पार्टी की तो पड़ेगी महंगी, प्रशासन ने जारी किया यह फरमान

Mon, 16 Dec 2019 04:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर ताजनगरी के होटलों, क्लबों, पार्कों, आवासीय कालोनियों समेत अन्य स्थानों पर पार्टी होती है। इस बार ऐसे आयोजन के लिए जिला प्रशासन की अनुमति लेना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं किया तो पार्टी महंगी पड़ेगी। 
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ने सभी होटल, रेस्टोरेंट, डिस्को क्लब से क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी के लिए जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति लेने के लिए कहा है। मनोरंजन कर विभाग ने सप्ताहभर पहले ही एनओसी लेने के निर्देश दिए हैं। 

ऐसा न करने पर 20 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना और छह महीने कारागार की सजा होगी। वहीं क्रिसमस और न्यू ईयर पर पार्टी की आड़ में हुड़दंग करने वालों से भी प्रशासन सख्ती से निपटेगा। वर्तमान में चल रहे घटनाक्रम को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में होंगे खास कार्यक्रम

यह पर्यटन सीजन है। दुनियाभर से सैलानी ताजमहल देखने आते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में पर्यटक क्रिसमस भी यहीं मनाते हैं। क्रिसमस पर होटलों में केक मिक्सिंग सेरेमनी के साथ और भी कार्यक्रम होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए होटल संचालक भी तैयारी में जुट गए हैं।

उधर, शहर में क्रिसमस के लिए उपहारों का बाजार सज गया है। गिफ्ट सेंटर में सेंटा क्लॉज की ड्रेस हैं और क्रिसमस ट्री भी। ट्री को सजाने के लिए तरह-तरह के उपहार हैं। बच्चे इन्हें ले जा रहे हैं। स्कूलों में कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। 

प्रभु यीशु के आगमन से पहले एक-दूसरे के घरों में बधाई गीत गाने का रिवाज है। सोमवार से ही गिरजाघरों को स्टार व रोशनी से सजाने का काम शुरू हो गया है। आगरा महाधर्म प्रांत के मीडिया प्रभारी फादर मून लाजरस ने बताया कि गिरजाघरों में गोशाला व चरनी की झांकी बनाई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें