फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पत्नी का इलाज कराने गए थे दिल्ली, घर से लाखों के जेवर हो गए चोरी...भाई-भाभी पर गहराया शक

Thu, 23 Oct 2025 08:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी का इलाज कराने दिल्ली गए परिवार के घर से चोरी हो गई। पीड़ित ने भाई-भाभी पर चोरी का शक करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज के वेस्ट अर्जुन नगर में एक युवक पत्नी का इलाज कराने दिल्ली गया। इधर, घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के जेवर चोर समेट ले गए। पीड़ित ने भाई और भाभी पर शक जताते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित मनीष चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह 8 अक्तूबर को पत्नी मंजू का इलाज कराने एम्स, दिल्ली गए थे। घर पर दो बेटियां थीं। उनकी देखभाल के लिए अपने मित्र राम कृपाल शर्मा से कहकर गए थे। बेटियां 15 अक्तूबर की रात ताला लगाकर राम कृपाल के घर सोने चली गईं। सुबह जब कोचिंग जाने के लिए लौटीं तो ताला टूटा देखा।

उन्होंने राम कृपाल को फोन कर बुलाया। घर के अंदर अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। सामान इधर-उधर बिखरा था। वह इलाज कराने के बाद घर लौटे। उन्होंने अपने भाई मनोज और भाभी पर शक जाहिर करते शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें