फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बाप: मनाना था 11 माह की बेटी का पहला जन्मदिन, यमुना में फेंककर मार डाला; निर्दयी पिता के नहीं कांपे हाथ

Sat, 15 Aug 2026 11:19 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले से हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने 11 माह की बेटी को पत्नी की गोद से छीनकर यमुना में फेंक दिया। आरोपी ने चीखने पर पत्नी को भी धक्का दे दिया। हालांकि उसने रेलिंग पकड़ ली, जिसे लोगों ने बचा लिया। आरोपी खरीदारी कराने के बहाने बाइक से लेकर पुल पर आया था।
विज्ञापन
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मां-बेटी को मारने के लिए निर्दयी पिता ने गहरी साजिश रची। पहले जन्मदिन पर खुशियां मनाने के बहाने सुलह की। कपड़े खरीदवाने के लिए घर से लेकर आया। रास्ते में पुल पर सुहावने मौसम को कैमरे में कैद करने के बहाने रुक गया। 
विज्ञापन


फिर जो किया उसे सुनकर लोगों की रूह कांप गई। जिस बेटी को गोद में उठाकर दुलारना था, उसे पल भर में पानी में डुबो दिया। चीखती पत्नी को भी फेंक देता अगर लोग नहीं आते। हर कोई यही बात कह रहा था कि आखिर पिता के हाथ नहीं कांपे। मासूम तो किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था।

पिता भूप सिंह का आरोप है कि दो साल पहले शादी के बाद से ही लक्ष्मी का ससुराल में उत्पीड़न शुरु हो गया। पति रिंकू ग्रेजुएशन के बाद एसएससी की तैयारी कर रहा है। इसके बावजूद वह अपने घरवालों की तरह पत्नी का उत्पीड़न करता था। कई बार लक्ष्मी मायके पहुंचकर अपनी पीड़ा बताया करती थी। 
विज्ञापन

इस पर पंचायत कर समझाने का प्रयास किया। हर बार रिंकू फिर से उत्पीड़न न करने की कहकर वापस ले जाता था। बेटी होने के बाद उत्पीड़न बढ़ गया। जेठ भी परेशान करता था। लक्ष्मी पर दबाव बना रहा था कि वह पिता से प्लाट उसके नाम पर करा दे।

तीन दिन पहले भी पत्नी से झगड़ा किया। बाद में उसने पत्नी के साथ बेटी को भी मारने की साजिश रच डाली। 17 अगस्त को ही बेटी वंशिका का जन्मदिन आने वाला था। वह बाजार से खरीदारी की कहने लगा।

दोपहर में पत्नी से बात की। कहा कि वह सिकंदरा चलेंगे। पहले बेटी के लिए कपड़े खरीदेंगे। बाद में उसे भी साड़ी दिला देगा। मगर लक्ष्मी पति के इरादे नहीं भांप सकी। वह बेटी को गोद में उठाकर चल दी।

गांव नेरे का पुल पर रुकने के बाद सुहावने माैसम की तस्वीर लेने के बहाने रुक गया। पहले पत्नी फिर बेटी के साथ फोटो खींचे। अचानक से उसे हवा में उछाल दिया। पत्नी को भी वो फेंक देता। मगर बाइक सवार आ गए। उन्होंने उसे बचा लिया।

घटनास्थल पर पहुंचे लोग यही कह रहे थे बेटी को फेंकते समय पिता के हाथ नहीं कांपे। अगले महीने ही जन्मदिन मनाने की भी तैयारी कर रखी थी। ऐसा क्यों कर डाला। फिर उसके साथ दरिंदगी क्यों की।

हैवानियत : 11 माह की बेटी को पत्नी की गोद से लेकर यमुना में फेंका
आगरा के सिकंदरा के गांव नेरे (बादाम गढ़ी) में पिता ने 11 माह की बेटी को उसकी मां की गोद से फोटो खींचने के बहाने लेकर यमुना में फेंक दिया। चीखने पर पत्नी को भी यमुना में फेंकने की कोशिश की। गनीमत थी कि उसने रेलिंग पकड़ ली और गुहार लगाने लगी। राहगीरों ने बचा लिया। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। रात तक बच्ची की तलाश की जा रही थी।

घटना शुक्रवार दोपहर 2 बजे की है। भरतपुर के डीग स्थित कदिम जाटाैली निवासी भूप सिंह ने बेटी लक्ष्मी की शादी 15 जून, 2024 को सिकंदरा स्थित गांव नेरे निवासी रिंकू उर्फ चंद्रवीर से की थी। रिंकू खेतीबाड़ी करता है। लक्ष्मी के जीजा साैरभ ने बताया कि रिंकू और उसके परिजन आए दिन दहेज की मांग के लिए लक्ष्मी का उत्पीड़न करते हैं। 

 

रिंकू कुछ समय से ससुर पर गांव का प्लाॅट नाम करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने मना कर दिया था। इससे वह आए दिन लक्ष्मी की पिटाई करता था। वह लक्ष्मी को सिकंदरा से खरीदारी कराने के बहाने घर से लेकर आया था। साथ 11 महीने की बेटी वंशिका भी थी। 

 

आरोप है कि गांव से निकलते ही यमुना के पुल पर रिंकू ने बाइक रोक दी। पहले बेटी और पत्नी के साथ मोबाइल से फोटो खींचने लगा। बाद में फोटो खींचने के बहाने लक्ष्मी की गोद से बेटी को अपनी गोद में ले लिया। इसके बाद यमुना में फेंक दिया। यह देखकर लक्ष्मी की चीख निकल गई। वह बिलखने लगी।

 

इस पर रिंकू ने लक्ष्मी को पकड़ लिया। उसे भी यमुना में फेंकने लगा मगर लक्ष्मी ने पुल की दीवार पकड़ ली और शोर भी मचाने लगी। यह देखकर आसपास से निकल रहे लोग रुक गए।
 

उन्होंने रिंकू को पकड़ लिया। तब तक वंशिका बह चुकी थी। लोगों ने 112 नंबर पर काॅल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस पति को थाने ले आई। सूचना पर लक्ष्मी के परिजन आ गए। पुलिस ने यमुना में बच्ची की तलाश कराई लेकिन पता नहीं चल सका।

अवैध संबंध का शक
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी रिंकू पत्नी पर शक करता है। किसी और से संबंध की बात करता है। इस कारण ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस उसकी बात पर पूरी तरह से विश्वास नहीं कर रही है।
 
विज्ञापन

गोताखोरों की मदद ली जा रही
पिता पर 11 माह की बेटी को यमुना में फेंकने का आरोप है। आरोपी के साथ उसकी पत्नी भी थी। बच्ची की तलाश की जा रही है। परिजन की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। घटना की वजह पता की जा रही है। बच्ची की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें