कोसीकलां पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब की तीन सौ पेटियों सहित दो लोगों को पकड़ा है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक मुनीशचंद्र व कोटवन चौकी प्रभारी बालेंद्र सिंह ने दिल्ली की ओर से आते एक ट्रक को रोक लिया। तलाशी ली तो उसमें पशु आहार की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही तीन सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर की।
पुलिस ने इस मामले में अशोक निवासी ललित खेड़ा, जींद हरियाणा, विक्की पुत्र बलवीर निवासी पाई कैथल हरियाणा को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि वे लोग शराब की खेप को हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी जा रही है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।