मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात तकरीबन 10 बजे गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दंपती और उनकी बेटी खून से लथपथ घर में पड़े मिले। घायल बेटी ने पिता पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रिटायर्ड फौजी, उसकी पत्नी और 17 साल की बेटी गोली लगने से खून से लथपथ घर में पड़े थे। पुलिस ने दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया, जबकि पेट में गोली लगने से घायल बेटी को खुद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार नयति हॉस्पिटल ले गए।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेटी ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने मां और पिता को गोली मार दी और खुद को गोली मार ली है। मौके पर पहुंचे तो रिटायर्ड फौजी, उसकी पत्नी और 17 साल की बेटी गोली लगने के खून से लथपथ घर में पड़े थे।