फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: सामुदायिक शौचालय में महिला से दुष्कर्म, पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

Mon, 06 Jun 2022 09:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में सामुदायिक शौचालय में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लोगों ने आरोपी को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, घटना से आहत पीड़िता ने जान देने का प्रयास किया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय में एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। क्षेत्रीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, घटना से आहत पीड़ित महिला ने घर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।

एक साल पहले ही हुई थी शादी  

औंछा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने करीब एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी की थी। कुछ दिन से विवाहिता मायके में आकर रह रही है। बताया गया है कि रविवार को विवाहिता की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे दस्त होने लगे। दोपहर के समय वह घर के पास ही बने सरकारी शौचालय में शौच के लिए गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव निवासी युवक ने उसे पकड़ लिया। 

घर जाकर पीड़िता ने लगाया फंदा

आरोप है कि शौचालय में युवक ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के समय महिला के परिजन खेत पर थे। जब उन्हें जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी को पुलिस को सौंपा गया। इस बीच दुष्कर्म से आहत महिला भागकर घर चली गई और कमरे में जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे जब तक नीचे उतारा, वह बेसुध हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार 

परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज देकर उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेज दिया। पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि मामला संज्ञान में है, आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें