फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुल्हाड़ी से काटकर पुजारी की हत्या करने के दोषी को उम्रकैद

Sat, 14 Feb 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रुपये नहीं देने पर पुजारी मुखिया बाबा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के मामले में अदालत ने थाना जैतपुर के कस्बा निवासी सतीश को दोषी माना। एडीजे-14 ज्योत्सना सिंह ने उसे उम्रकैद और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन

थाना जैतपुर में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मुकेश सिंह ने तहरीर दी थी। बताया था कि उनके एक रिश्तेदार मुखिया बाबा गांव के वनकटी के तिगैड़ी मंदिर पर पुजारी थे। 15 अक्तूबर 2023 की शाम 6 बजे आरोपी सतीश मंदिर पर पहुंचा। वह पुजारी से रुपये मांगने लगा। मना करने पर आरोपी ने मंदिर में रखी लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी से पुजारी मुखिया बाबा पर हमला किया। निजी अस्पताल में मौत हुई। 18 अक्तूबर को आरोपी सतीश को जेल भेजा गया। विवेचक ने 7 नवंबर 2023 को आरोपपत्र दाखिल किया। अदालत ने गवाहों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें