फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बंद मकान में बेड पर मिला मालिक का शव, दो दिन से चल रहा था कूलर; पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Fri, 13 Nov 2026 02:03 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र के खातीपाड़ा में दो दिन से बंद मकान के अंदर मकान मालिक सोमनाथ तिवारी का शव बेड पर मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। प्रथम दृष्टया बीमारी से मौत की आशंका जताई गई है।
 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र के खातीपाड़ा में एक बंद मकान के अंदर से मकान मालिक सोमनाथ तिवारी का शव मिला है। पुलिस के अनुसार, बुधवार से मकान के अंदर कूलर चलने की आवाज आ रही थी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला था। बृहस्पतिवार की देर रात पड़ोसियों को शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद मकान मालिक सोमनाथ तिवारी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। एसीपी गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण बीमारी प्रतीत होता है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घर में किसी अन्य व्यक्ति के आने की पुष्टि नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें