आपत्तिजनक फोटो खींचकर किया ब्लैकमेल
सदर क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने भी उससे दोस्ती करके रुपये मांगे थे। इस पर उसे ब्लॉक कर दिया। मगर, युवक ने उसका नंबर ले लिया। अपनी मां और बहन से बात कराई। बाद में कार्यक्रम के बहाने बुलाने लगा। एक दिन सोने के जेवरात ले लिए। वापस मांगने पर कमरे पर ले गया। बेहोश कर आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर 600 ग्राम सोने के जेवरात और 15 लाख रुपये वसूल कर चुका है।
इसी तरह ताजगंज क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह आईटी कंपनी में काम करती है। युवक ने वर्ष 2018 में लेखक बताकर दोस्ती की थी। पिता को देने के लिए दो लाख रुपये ले लिए। एक दिन अपने पास बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदाथ मिलाकर बेहोश कर दिया। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ब्लैकमेल करने लगा। महिला से तकरीबन 65 लाख रुपये ले लिए। मार्च 2021 में पुलिस से शिकायत की। मगर, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी तरह कमला नगर की महिला के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।
मिलने के बहाने बुलाता है युवक
पीड़ित महिलाओं का कहना है कि युवक टूंडला का रहने वाला है। वह आगरा में रहता है। नाम बदलकर फेसबुक पर आईडी बना रखी हैं। वह खुद को पुलिस परिवार से जुड़ा बताता है। अपनी मजबूरी बताकर रुपये और जेवरात की मांग करता था। रकम लेने के बाद युवतियों को अपने पास बुलाता है। उनके साथ गलत हरकत करता है। फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि महिलाओं की लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।