फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शाम को खेत पर गया युवक हुआ लापता, सुबह बरामद हुई बाइक, सीट और साइलेंसर पर लगा था खून

Mon, 16 May 2022 07:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी युवक रविवार शाम को लापता हो गया। सुबह उसकी बाइक झरना नाले के पास खड़ी मिली। बाइक पर खून लगा था। परिजनों ने अनहोनी का आशंका जताई है। 
विज्ञापन
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला के शाहदरा निवासी पप्पू उर्फ बलवीर (37) रविवार रात को लापता हो गया। वह खेत पर गया था। उसके घर नहीं पहुंचने पर सोमवार तड़के परिजनों ने तलाश की। उसकी बाइक झरना नाला के पुल पर लावारिस खड़ी मिल गई। उस पर खून भी लगा था। उसके साथ अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पप्पू के भतीजे धर्मवीर ने बताया कि चाचा कार चलाते हैं। उनका झरना नाले के पास एत्मादपुर क्षेत्र में खेत है। रविवार शाम चार बजे वो बाइक से खेत पर जाने के लिए निकले थे। रात में तकरीबन 9:30 बजे बेटे सनी से बात की। कहा कि वह 15 मिनट में घर आ जाएंगे। मगर, आए नहीं। मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। उनका घर के पास ही एक प्लॉट है। परिजनों को लगा कि वह प्लाट पर सो गए होंगे।

सीट और साइलेंसर पर लगा था खून 

तड़के पांच बजे बेटा सनी पिता को तलाशने खेत पर गया, लेकिन वो नहीं मिले। परिजनों को झरना नाला के पुल पर बाइक खड़ी मिल गई। बाइक की सीट और साइलेंसर पर खून लगा था। यह देखकर अनहोनी की आशंका जाहिर की। इस पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने खेत पर देखा। आसपास भी तलाश की। एक गोदाम के फुटेज में पप्पू खेत की तरफ बाइक से जाते नजर आए, लेकिन वापस आने के फुटेज नहीं है। इस पर थाना एत्माद्दौला में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पप्पू के लापता होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। रात में पप्पू के टेढ़ी बगिया की तरफ भी देखे गए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए हैं। टीम को लगाया गया है। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। झरना नाला के जंगल में भी तलाश की गई, लेकिन वो नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें