फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कृष्णा की तलाश में तीन माह से भटक रहा परिवार, कोर्ट की ली शरण; तब पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Tue, 04 Aug 2026 09:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र से कृष्णा 19 मई की रात से लापता है। मां ने मोहल्ले के कुछ लोगों पर अपहरण और मकान पर कब्जे की आशंका जताई है। गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद बेटे का सुराग न मिलने पर मां ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ  एफआईआर  दर्ज हुई है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र का एक युवक 19 मई की रात से लापता है। मां ने बेटे के अपहरण की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन


नगला अजीता, जगदीशपुरा निवासी सुनीता ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। इसमें कहा कि उनका बेटा कृष्णा 19 मई की रात 11 बजे से लापता है। उसकी काफी जगह तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पुत्रवधू नंदनी ने 24 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बावजूद पुलिस बेटे को नहीं तलाश कर सकी। आरोप लगाया कि मोहल्ले के देवेंद्र, राजकुमार आदि कह रहे हैं कि बेटे ने रकम उधार ली थी। इसे वापस करो, जबकि बेटे के लेन-देने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोग मकान पर कब्जे की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपियों ने बेटे का अपहरण कर लिया है। कृष्ण के दो बेटियां हैं। मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने  बताया कि महिला ने बेटे के अपहरण और मकान पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। मामला लेन-देन के विवाद का प्रतीत हो रहा है। आरोपी पक्ष के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें