मंगलवार को पुलिस ने शमशाबाद के नगला भिक्की निवासी अमित कुमार को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छात्रा से दोस्ती करना चाहता था, लेकिन छात्रा ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर ही वो परेशान कर रहा था। उसे बदनाम कर दिया था।
एप्लीकेशन से बनाया नंबर
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित कुमार स्नातक पास है। उसने एक एप्लीकेशन की मदद से विदेशी नंबर (+1) लिया था। इस नंबर की मदद से ही इंस्ट्राग्राम और फेसबुक पर फर्जी आईडी बना लीं। इसके बाद छात्रा के रिश्तेदारों, गांव के लोगों को धमकी दे रहा था। छात्रा के मार्फ फोटो बनाकर भेज रहा था।
बदल रहा था नेटवर्क
आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया था। इससे कुछ मिनटों में ही उसकी लोकेशन बदल जाती थी। इससे पुलिस को उसके बारे में पता करने में परेशानी हुई। वह ऐसे नेटवर्क में खुद को दिखाता, जिन देशों से डाटा नहीं लिया जा सकता। उसने पुलिस को भटकाने के लिए ऐसा किया था। आरोपी का कहना था कि जिन देशों से संधि नहीं है वहां से पुलिस को मदद नहीं मिलेगी। इसीलिए वहीं के नेटवर्क को दिखाता था।
स्थिर रहे दाम: आगरा में नहीं बढ़ी कीमत, जानिए ताजनगरी में आज के पेट्रोल-डीजल के भाव