फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान गया युवक छह माह से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों के हुसेनपुर से रोजगार की तलाश में राजस्थान के जयपुर गया युवक छह माह से लापता है, इससे उसके परिजन चिंतित हैं। उसकी मां ने अल्पसंख्यक आयोग को पत्र भेजकर अपने बेटे की तलाश के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बब्लू (32) पुत्र इदरीश निवासी हुसैनपुर सोरों लगभग सात माह पहले रोजगार की तलाश में राजस्थान के जयपुर चला गया। वहां वह फल का ठेला लगाता था। कुछ दिन तक तो उससे फोन पर बातचीत होती रही, लेकिन छह माह पहले अचानक उसके फोन आने बंद हो गए। जब काफी दिनों तक उससे कोई बात नहीं हुई तो परिजन चिंतित हो गए।
उसके भाई उसकी जानकारी करने के लिए जयपुर गए, लेकिन उसका कोई पता नहीं मिला। इसके बाद जयपुर पुलिस से मामले की शिकायत की गई। सोरों पुलिस से भी मामले की शिकायत की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

पुत्र के न मिलने से चिंतित उसकी मां अतीकन ने अल्पसंख्यक आयोग के पास शिकयत भेजी है। भाई फिरोज ने बताया कि उसका भाई छह माह से लापता है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसकी शादी हो चुकी है। पत्नी बच्चे के साथ अपने मायके कादरचौक जिला बदायूं में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें