फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में पसरा मातम: बरात में विवाद के बाद तेज रफ्तार कार से युवक को रौंदा, माैत से मची चीखपुकार

Sun, 22 Nov 2026 11:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गढ़ी गोसाई निवासी धर्मेंद्र रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बरातियों के बीच विवाद के दौरान एक कार चालक उन्हें कुचलकर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के राजाखेड़ा रोड स्थित तिवरिया गांव में शनिवार देर रात बरात चढ़ाई के दौरान हुए विवाद में तेज रफ्तार कार ने एक युवक को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। तिवरिया गांव निवासी राहुल की बेटी की बरात आई थी। समारोह में शामिल होने ससुराल आए गढ़ी गोसाई (फतेहाबाद) निवासी धर्मेंद्र (35) सड़क किनारे खड़े थे। 

इसी बीच बरातियों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। तभी एक चालक तेज गति से कार दौड़ाते हुए धर्मेंद्र को रौंदकर भाग निकला। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। एसीपी शमसाबाद रामप्रवेश गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विधिक कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें