फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पत्नी और ससुराल वालों ने इस कदर किया प्रताड़ित, युवक ने दे दी जान...पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Wed, 26 Nov 2025 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग युवक ने जान दे दी। घरवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ  आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना लोहामंडी के कारवान गली में शनिवार को युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने युवक की पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। इस पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 कारवान गली निवासी ताहिर ने बताया कि बेटे मोनू का निकाह तीन वर्ष पूर्व मथुरा निवासी नजराना से हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से ही नजराना छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती थी, जबकि उसके मायके पक्ष के लोग मोनू और उसके परिवार पर दबाव डालते थे कि वे नजराना के नाम मकान लेकर अलग रहें।

मोनू को कारवान गली में मकान खरीदकर दिया गया, जहां वह पत्नी संग रहने लगा। नजराना के पिता यूनिस, भाई याकूब और चांद, उनके परिचित मुकीम ने कई बार मोनू की पिटाई की। मकान बेचकर मथुरा में बसने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें