फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: थाने में मांगी माफी, फिर युवती के घर पहुंचकर कर डाली ऐसी हरकत; दहशत में पूरा परिवार

Tue, 29 Sep 2026 07:59 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में छेड़छाड़ की शिकायत पर थाने में लिखित माफी मांगने के बाद भी आरोपी ने युवती का पीछा और परेशान करना जारी रखा। आरोप है कि तेजाब की शीशी लेकर युवती के घर में घुसकर उसे जलाने की धमकी दी, जिसके बाद उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में छेड़छाड़ की शिकायत पर थाने में लिखित माफी मांगने के बाद भी आरोपी ने युवती का पीछा और उसे परेशान करना नहीं छोड़ा। आरोप है कि उसने तेजाब की बोतल लेकर युवती का रास्ता रोका और तेजाब डालने की धमकी दी। कुछ दिन बाद फिर से तेजाब की शीशी लेकर युवती के घर में भी घुस आया। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। अब युवती की मां ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


माईथान निवासी महिला ने बताया कि एक स्थानीय निवासी तुषार वर्मा लंबे समय से उनकी बेटी का पीछा करता है। रास्ता रोककर छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और गलत तरीके से हाथ लगाता है। पूर्व में शिकायत पर तुषार थाने पहुंचा था और लिखित माफी मांगकर दोबारा ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया था।

आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। फोन पर युवती को परेशान और संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कुछ दिन पहले युवती का रास्ता रोककर तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी एक दिन तेजाब की बोतल लेकर घर में घुस आया और धमकाने लगा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें