फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में समा गया साइकिल सवार, भौचक्के रह गए लोग, सीसीटीवी में कैद हादसा

Mon, 23 Jul 2018 07:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में बारिश के दौरान रविवार को विभागीय लापरवाही से हादसा हो गया। कोठी मीना बाजार के पास साइकिल सवार व्यक्ति नाले में समा गया। लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज बहाव में वो बह गया। 
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस की दी। मौके पर पहुंची थाना शाहगंज पुलिस ने आसपास देखा, लेकिन देर रात तक व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। घटना पास के रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।  

शाहगंज क्षेत्र के लाडली कटरा, सोरो कटरा निवासी जलालुद्दीन उर्फ जल्लो (55) जूता कारीगर था। वो बिजली उपकरण ठीक करने और आटा चक्की चलाने का भी काम कर लेता था। 
विज्ञापन

साइकिल सहित नाले में समाया

परिजनों ने बताया कि रविवार होने की वजह से वो काम पर नहीं गया था। वो सीओडी कॉलोनी स्थित अपने परिचित की आटा चक्की पर जाने की कहकर घर से निकला था। 

सुबह बारिश के दौरान साइकिल से कोठी मीना बाजार की ओर से निकल रहा था। तभी वो साइकिल सहित नाले में समा गया। उसे गिरता देखकर आटो वाला, बाइक सवार और कार सवार भी रुक गए। मगर, जलालुद्दीन बह गया। 

सूचना पर थाना लोहामंडी और शाहगंज की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। दोपहर तीन बजे साइकिल घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गई, जबकि जलालुद्दीन का पता नहीं चल सका। 

मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। एसएसपी अमित पाठक ने पीएसी के गोताखोरों को बुलवाया। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि रात तक जलालुद्दीन का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

दीवार होती तो बच सकती थी जान

कोठी मीना बाजार के नाले में कई लोगों की गिरने से मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई बार लाश भी बरामद हुईं। गत महीने पहले शाहगंज के युवक और सिकंदरा के युवक की लाशें मिली थी। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने सुध नहीं ली। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाला सिकंदरा से लेकर न्यू आगरा तक जाता है। 12 से 15 फीट गहरा भी है। इसके बावजूद ऊंची दीवार नहीं बनाई गई। नाला ढका भी नहीं गया है। 

कोठी मीना बाजार पर नाले की एक फीट की दीवार बनी भी है, लेकिन वो भी कई जगह से टूटी हुई है। जलालुद्दीन जहां पर गिरा, वहां पर दीवार नहीं है। इस वजह से ही वो रुक नहीं सका। अगर दीवार होती तो जलालुद्दीन बच सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें