फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मारने के लिए डंडा लेकर दौड़ा पति, सीढ़ियों से गिरकर मौत

Mon, 29 Jun 2020 03:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में अलग-अलग क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में 45 वर्षीय शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार की सुबह हत्या की सूचना मिलने पर थाना पुलिस उसके घर पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


शाहगंज के मोहल्ला नरीपुरा निवासी 45 वर्षीय कलुआ हलवाई का काम करता था। पुलिस को जांच में पता चला है कि लॉकडाउन की वजह से काम पर नहीं जा पा रहा था। शराब पीने का आदी था। इससे उसका पत्नी से झगड़ा होता था।  


परिजनों के अनुसार रविवार की रात कलुआ का पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस दौरान वो डंडा लेकर पत्नी को मारने के लिए दौड़ा, तभी सीढ़ियों से गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाली में पड़ा मिला युवक का शव 

थाना ताजगंज के सिद्धार्थनगर अंबेडकर पार्क निवासी अमित पुत्र प्रेम सिंह (25) नीती बाग में मुकेश की टेंट की दुकान पर काम करता था। रविवार रात को मुकेश की दुकान पर गया था। सोमवार सुबह अमित का शव मुकेश के घर के बाहर नाली में पड़ा मिला। सूचना पर परिजन आ गए। 

उन्होंने मुकेश पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मुकेश से पूछताछ में पता चला कि अमित रात में आया था। नशे में था। शव पर चोट के निशान है। उसकी बाइक भी मिली। बाइक पर भी खून लगा है। जांच की जा रही। प्रथम दृष्टया मामला हादसे में मौत का लग रहा है।

अपराध से जुड़ी खबरें: 
सेना में भर्ती का ठेका लेने वाले गिरोह के सरगना सहित चार गिरफ्तार, पूरे प्रदेश में फैला है जाल

आगरा: कॉलेज में शिक्षक का शव मिलने से सनसनी, सिर में गोली लगने से हुई है मौत

लोन का झांसा देकर महिलाओं से लेता था फोन नंबर, फिर सरकारी कर्मचारी बन करता था गंदी बातें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें