मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में रविवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। माइल स्टोन 115 के समीप सब्जी भरा टैंकर पलट गया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
हादसा इतना वीभत्स था कि घटनास्थल का मंजर देख लोग सहम गए। हादसे में मृतक का सिर और हाथ कटकर धड़ से अलग हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक कौन था, कहां से आ रहा था, अभी तक इसका पता नहीं चल सका। और न ही अभी यह जानकारी हो पाई है कि कैंटर कैसे पलट गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है।