फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में रफ्तार का कहर: डिवाइडर पर सो रहे लोगों को डंपर ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Tue, 06 Jul 2021 11:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बताया जाता है कि चालक डंपर को तेज रफ्तार से चला रहा था।  एत्माउद्दौला के समीप डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। उसके नीचे डिवाइडर पर सो रहे तीन लोग आ गए। 
विज्ञापन
आगरा में हादसा: डिवाइडर पर चढ़ा डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोमवार की रात मिट्टी से लदे डंपर ने डिवाइडर पर सो रहे तीन लोगों को रौंद दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। दो घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


हादसा थाना एत्माद्दौला से कुछ ही दूरी पर हुआ। जानकारी के अनुसार मिट्टी से लदा डंपर सोमवार की देर रात रामबाग की तरफ आ रहा था। इस दौरान डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर पर कुछ लोग सो रहे थे। डंपर ने तीन लोगों को रौंद दिया। 

हादसे में लच्छो नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दो अन्य घायल हुए हैं। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि चालक डंपर को तेज रफ्तार से चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें