फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोतवाली में खुद को आग लगाने वाले जोगेंद्र की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Mon, 02 Sep 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
आग लगाने के बाद एंबुलेंस में दंपती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दबंगों के जुल्म और पुलिस की ज्यादती का शिकार मथुरा का जोगेंद्र आखिरकार जिंदगी से हार गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रविवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं डॉक्टर के मुताबिक जोगेंद्र की पत्नी हालत भी लगातार बिगड़ रही है।
विज्ञापन


इधर, इस मामले में दंपती के बेटे ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसने कहा है कि इन्हीं लोगों ने आग लगाई थी, जबकि उस वक्त जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें जोगेंद्र खुद को आग लगाने की बात कर रहा था।

ये भी पढ़ें: लखनऊ तक पहुंचा थाने में दंपती के आत्मदाह की कोशिश का मामला, डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट
विज्ञापन


पुलिस दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिख रही थी। सुरीरकलां निवासी दंपती जोगेंद्र और चंद्रवती ने 28 अगस्त को सुरीर कोतवाली में खुद को आग लगा ली थी। हालत बिगड़ने पर दंपती को दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती कराया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

लखनऊ तक गूंजी यह घटना

इस घटना की गूंज लखनऊ तक गूंजी। आनन-फानन में इंस्पेक्टर और दो दरोगा निलंबित करके इस मामले में लीपापोती की गई। इसके बाद पुलिस अपने बचाव में जुट गई है। उधर, दिल्ली में इलाज के दौरान जोगेंद्र की मौत हो गई।  

कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि बबलू ठाकुर पुत्र वीरी सिंह, शिम्मो पुत्र जल सिंह, सत्यापाल पुत्र थान सिंह, थान सिंह पुत्र निनुआ और मोहनश्याम पुत्र दौलतराम के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

ये भी पढ़ें: फिरोजाबादः छह बीघा जमीन के लिए प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

आरोप है कि इन सभी ने पहले मारपीट की और फिर मेरे मां-बाप को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। सत्यपाल और मोहनश्याम गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि तीन फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में जल्द होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें