फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर में उतरे मजदूर की मौत, बचाने गए साथी की हालत बिगड़ी

Mon, 21 Aug 2017 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मजदूर शफीक की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में सदर के उखर्रा रोड स्थित नगला टेकचंद की गली नंबर सात में सोमवार सुबह दस बजे सीवर लाइन कनेक्शन में लगा मजदूर मैनहोल के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आ गया। उसे बचाने उतरे मजदूर की भी हालत बिगड़ गई। मोहल्ले के लोगों ने एक बल्ली और सरिया के सहारे दोनों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


मजदूर शफीक की मौत हो गई, जबकि  भोला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। मैनहोल में गए मजदूरों को ठेकेदार की तरफ से मास्क नहीं दिए गए थे। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। 

नगला टेकचंद में 2008-2009 में सीवर लाइन डाली गई थीं। मगर, कनेक्शन नहीं किए गए थे। पिछले तीन दिन से क्षेत्र में कनेक्शन करने का काम चल रहा है। ठेकेदार मोहन सिंह और जावेद काम करा रहे हैं। सोमवार को मोहन सिंह के कहने पर शफीक अली (22) पुत्र शरीफ अली और भोले (प्रकाश नगर, नुनिहाई) गली नंबर सात में कनेक्शन जोड़ रहे थे। 
विज्ञापन


शफीक के हाथ से छूटकर एक हथौड़ा मैनहोल में जा गिरा।  इस पर वह हथौड़ा निकालने सीढ़ियों के सहारे मैनहोल में उतर गया। अंदर जाते ही उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। वह अंदर ही गिर पड़ा। थोड़ी देर बाद भोला उसे बचाने नीचे उतरा। उसने शफीक को उठाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी भी हालत बिगड़ गई। वह भी बेहोश होकर गिर पड़ा। इसकी जानकारी पर मोहल्ले के लोग जुट गए। मैनहोल तकरीबन 14 फुट गहरा है।
विज्ञापन

बल्ली से सरिया बांधकर निकाला बाहर

जहरीली गैस के चलते कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर सका। लोगों ने एक बल्ली में सरिया बांध दी। पहले सरिया को भोले के पैर में फंसाकर उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद में शफीक को भी इसी तरह निकाला गया। दो बाइक पर चार युवक दोनों को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने शफीक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर आए मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने ठेकेदार को पकड़ लिया। थाना सदर के इंस्पेक्टर का कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें