25 जनवरी की रात को दिया वारदात को अंजाम
परिजनों का आरोप है कि 25 जनवरी की रात राजू अपने घर की ओर जा रहा था, तभी भतीजे तेजा ने अपने साथी अमर सिंह निवासी राल और अन्य साथियों के साथ मिलकर राजू को कार से कुचलकर हत्या कर दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गए।
राजू के साले सत्यवीर निवासी भाहई (रिफाइनरी) ने भतीजे तेजा समेत पांच के खिलाफ थाना शेरगढ़ में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। शेरगढ़ पुलिस ने हत्यारोपी की मां और उसके एक साथी को पकड़ लिया है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार से कुचलकर हत्या करना आया है।
हत्या से पूर्व चाचा के संग पी थी शराब
चाचा और भतीजे के साथ तीन अन्य रिश्तेदारों ने 25 जनवरी को कार में बैठकर शराब पी थी। कार में चार लाख के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। कार से उतरकर चाचा ने कार में पत्थर मार दिया। आरोप है कि इसके बाद भतीजे ने कार से कुचलकर चाचा की हत्या कर दी।