फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में मासूम से दरिंदगी: मदरसे में आठ साल की बच्ची से इमाम ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Jan 2022 06:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में आठ साल की बालिका से इमाम ने दरिंदगी की। बदहवास मासूम जब घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
आरोपी इमाम जमाल अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में आठ साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका आरोप मदरसे के इमाम पर लगा है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी इमाम को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की दो बेटियां बुधवार को गांव स्थित मदरसे में पढ़ने गई थीं। इनमें बड़ी बेटी की उम्र आठ साल और छोटी की उम्र छह साल है। मदरसे का इमाम जमाल अहमद उर्फ कमल आठ वर्षीय बालिका को अपने कमरे में ले गया और उसकी छोटी बहन को मूंगफली देकर बाहर भेज दिया। 
मासूम ने मां को बताई घटना 
आरोप है कि इमाम ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दर्द से छटपटाती आठ साल की मासूम जब घर पहुंची तो बेटी की हालत देखकर मां सन्न रह गई। पूछने पर उसने इमाम की करतूत बताई। इसके बाद पीड़िता के परिजन कुछ लोगों के साथ मदरसे पहुंचे और आरोपी को कमरे से पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी इमाम को भेजा जेल
पीड़ित बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को आरोपी इमाम को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी इमाम बाराबंकी जिले के थाना रामनगर के गांव सुड़ियामऊ का रहने वाला है। वह यहां मदरसे में रहता था।  

एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें