आगरा के बिचपुरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में एक मजदूर की धोखे से नसबंदी कराने का मामला सामने आया है। युवक की पत्नी ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया है। उनका कहना है कि नसबंदी का गलत तरीके से ऑपरेशन होने की वजह से पति की हालत बिगड़ गई है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
बारह खंभा निवासी नरेश कुमार जूता कारखाना में काम करता था। मगर, कुछ समय से कारखाना बंद होने की वजह से वह काम नहीं कर रहा था। इस कारण मजदूरी करने जाता है। दो सितंबर को अर्जुन नगर में मजदूरों के साथ काम की तलाश में खड़ा था। तभी एक व्यक्ति आया। उसने अपना नाम उदयवीर बताया।
काम दिलाने का दिया था झांसा
आरोप है कि उदयवीर ने नरेश से कहा कि वो बिचपुरी अस्पताल में ठेकेदारी का काम कर रहा है। एक महीने तक काम मिलता रहेगा। नरेश को काम दिलाने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गया। इस दौरान उससे आधार कार्ड लेकर फोटोकॉपी करा ली। बताया कि अस्पताल से मिलने वाले मजदूरी के रुपये खाते में आएंगे।